{"_id":"5b3126ac4f1c1bc2378b5d78","slug":"91529947820-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहनों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार वाहनों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मंडल में नए ब्लैक स्पाट्स का चिन्हांकन कर उन स्थानों पर सुधार कराएं तथा सुरक्षा संबंधी चिन्ह व बोर्ड लगवाएं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। वाहन चालकों को संवदेन शील बनाएं और डग्गामार वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करें। सोमवार को यह निर्देश देवीपाटन मंडल के आयुक्त सुधेश कुमार ओझा ने सड़क सुरक्षा समिति की मंडलीय बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए।
आयुक्त ने एडी हेल्थ को सख्त निर्देश दिए हैं कि मंडल के सभी अस्पतालों में अनिवार्य रूप से यह बोर्ड लगवाएं कि सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पुलिस परेशान नहीं करेगी। आरटीओ राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं बहराइच में हुईं। जिसमें 411 दुर्घटनाओं में 251, गोंडा में 307 दुर्घटनाओं में 182 लोग, बलरामपुर में 87 दुर्घटनाओं में 81 लोग तथा श्रावस्ती में 83 दुर्घटनाओं में 44 लोगों की मौत हुई है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम दस प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है, इसलिए सभी संबंधित विभाग इस पर अमल करते हुए हरसंभव प्रयास करें। ब्लैक स्पाट्स के चिन्हांकन की समीक्षा में पता चला कि पूरे मंडल में कुल 23 दुर्घटना बाहुल्य स्थानों को चिन्हित किया गया है। जिसमें गोंडा में 5, बलरामपुर में 6, बहराइच में 10 तथा श्रावस्ती में दो हैं। इसके अलावा अभियान चलाकर ब्लैक स्पाट्स चिन्हित कर उनके सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा दुर्घटनाओं का सबब बन रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ चारों जिलों में अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। अभिभावकों की ओर से स्वयं की व्यवस्था से लगाए गए प्राइवेट वाहनों, उसके ड्राइवरों का नाम मोबाइल नंबर व पते की सूची एक सप्ताह के भीतर आरटीओ कार्यालय व आयुक्त को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने मीटिंग से बिना सूचना अनुपस्थित संयुक्त शिक्षा निदेशक के खिलाफ कार्यवाही की भी संस्तुति की हैं। विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन प्रार्थना स्थलों पर यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारियां अनिवार्य रूप से दिलाने के निर्देश दिए हैं। बस व ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे वाहन चालकों की सूची बनाकर उन्हें भी एसोसिएशन की ओर से पहचान पत्र दें तथा यातायात जागरूकता संबंधी उनकी मीटिंग कराते रहें। जिससे वे भी जिम्मेदार व संवेदनशील बन सकें। इस मौके पर आरटीओ देवीपाटन मंडल राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी गोंडा रत्नाकर मिश्र, एआरटीओ गोंडा डॉ. सर्वेश गौतम, एआरटीओ बलरामपुर, एआरटीओ बहराइच अशोक कुमार, एआरएम रोडवेज गोंडा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी आरके चौधरी, बस चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष वसी खान आदि मौजूद रहे।