{"_id":"5b0c47eb4f1c1b8b6e8b51f6","slug":"91527531499-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी व किशोर ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी व किशोर ने फांसी लगा दी जान
Updated Mon, 28 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के दो गांवों में एक किशोरी और किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बछरावां थाना क्षेत्र के कोटवा हिसार गांव की रहने वाली सोनी (16) पुत्री बिंदादीन ने रविवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी का पिता बिंदादीन मलिहाबाद थाना लखनऊ के पास स्थित किसी भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। मां गांव के ही एक किसान के खेत में मेंथा की फ सल की निराई के लिए गई थी। छोटी बहन ऊषा बकरी चराकर घर लौटी तो उसने बरामद में बड़ी बहन सोनी का शव फांसी पर लटका देखा। जानकारी के बाद बिलखते हुए मां घर पहुंची। पुलिस घटना की वजह प्रेम प्रसंग बता रही है।
वहीं, बछरावां कस्बे के आदिनगर के रहने वाले शुभम कुमार गौतम (17) पुत्र यशवंत गौतम ने रविवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। बिजली जाने के बाद बड़े भाई रवि की नींद खुली। इनवर्टर ऑन करने के लिए जब वह कमरे से बाहर निकला तो उसने देखा कि शुभम का शव बीम में लगे छल्ले से गमछे के सहारे झूल रहा है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार आईपीएल मैच में किशोर सट्टा लगाता था। लगभग डेढ़ लाख रुपये सट्टे में हार जाने के चलते उसने आत्महत्या कर ली है। कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया है कि परिवारीजन आत्महत्या के बाबत कुछ नहीं बता रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।