{"_id":"5b06f0414f1c1ba76e8b4653","slug":"91527181377-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से धमका कर युवक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे से धमका कर युवक को लूटा
Updated Thu, 24 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के नवाबगंज-कटरा शिवदयालगंज राजमार्ग पर दुल्लपुर के नकहा पुल के समीप बुधवार देर रात दो युवकों ने बाइक सवार युवक से तमंचे के बल पर 11 हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को जमकर पीटा। इस मामले में पीड़ित युवक ने दोनों युवकों के खिलाफ नवाबगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का रहने वाला आकाश पुत्र अरविंद सिंह बुधवार देर रात कटरा से अपने गांव जा रहा था। आकाश ने बताया कि वह नवाबगंज-कटरा शिवदयालगंज राजमार्ग पर दुल्लपुर के नकहा पुल के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और उस पर तमंचा तान दिया। वह कुछ समझा पाता, इसके पहले ही दोनों ने उससे 11 हजार रुपये व सोने की चैन लूट ली। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जमकर पीटा। आकाश ने दोनों युवकों की पहचान विजय पांडेय व बउ़कऊ के रूप में की है। आकाश का कहना है कि उसने घर पहुंचकर इस घटना की जानकारी पिता को दी। इसके बाद वह अपने पिता के साथ थाने पहुंचा और दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आकाश की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।