फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बैक हो रही बारात की बस ने दो बारातियों को कुचला, एक की मौत

बैक हो रही बारात की बस ने दो बारातियों को कुचला, एक की मौत

Fri, 20 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बैक हो रही बारात की बस ने दो बारातियों को कुचला, एक की मौत
हादसे में जख्मी बाराती सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार सुबह बारात की बस की चपेट में आकर एक बाराती की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सीएचसी में चल रहा है। थाना क्षेत्र सदरपुर के ग्राम कहारपुर से गत बुधवार को कोतवाली बिसवां के ग्राम जल्लाबाद में बारात आई थी।

गुरुवार सुबह बारात वापसी की तैयारियां चल रही थीं। बताते हैं कि बारात लेकर आई बस को चालक बैक कर रहा था। इसी बीच बारात में आए ग्राम कहारपुर थाना सदरपुर निवासी मोती पुत्र रामप्रसाद और शिवम पुत्र राजाराम बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मोती को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवम का इलाज चल रहा है। कस्बा चौकी इंचार्ज सतीश यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
गोंदलामऊ। थाना संदना इलाके में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर गुरुवार शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए था।

हरदोई जिले के थाना अतरौली अंतर्गत ग्राम बड़ौरा में रहने वाला पंकज (25) पुत्र दयाराम गौतम गुरुवार को अपनी बाइक से संदना बाजार आया था। शाम करीब 6 बजे घर वापस जाते समय सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर रालामऊ के निकट किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया था।

सड़क हादसे में महिला समेत चार जख्मी
बिसवां। सिधौली-बिसवां मार्ग पर कार की चपेट में आकर दो बाइकों पर सवार एक महिला और तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने चारों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद कार घटनास्थल पर छोड़कर चालक मौके से भाग गए। कार को रामपुर कला पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

थाना रामपुरकलां के टेड़वा निवासी सहजराम, सूरज व शकुंतला गुरुवार की दोपहर बाइक से ग्राम अमझला दवा लेने आ रहे थे। इसी बीच सिधौली-बिसवां मार्ग पर मझिगवां कला के पास उनकी बाइक एक कार की चपेट में आ गई। हादसे में विष्णु निवासी ग्राम महोलिया थाना सकरन की बाइक भी कार की चपेट में आ गई।


इससे दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने वाहन से तत्काल सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed