{"_id":"5acbb25b4f1c1bc76b8b49f2","slug":"91523298907-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में किशोर को चाकू घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में किशोर को चाकू घोंपा
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में किशोर को चाकू घोंपा
रायबरेली। अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को रास्ते में झाड़-झंखाड़ रखने का विरोध करने पर एक किशोर के पेट में चाकू घोंप दिया गया।
किशोर को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर नहीं होेने के कारण वह एक घंटे तक दर्द से तड़पता रहा। बाद में उसे जिला अस्पताल अमेठी रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पूरे ठकुराइन मजरे खानापुर चपरा निवासी रंजीत कुमार (16) पुत्र गयाप्रसाद सोमवार सुबह साइकिल से कहीं गया था। लौटते वक्त गांव का ही लालता प्रसाद रास्ते में झाड़-झंखाड़ रख रहा था।
रंजीत ने इसका विरोध किया तो लालता ने उसके पेट में चाकू घोेंप दिया। घायल रंजीत को ग्रामीणों ने तिलोई सीएचसी पहुुंचाया। मगर वहां डॉक्टर नहीं थे, इसके चलते रंजीत एक घंटे तक तड़पता रहा।
विज्ञापन
काफी देर बाद डॉक्टर आए तो रंजीत की हालत नाजुक बताते हुए उसे जिला अस्पताल अमेठी रेफर कर दिया। एसओ धीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि, आरोपी लालता के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
उधर, अमेठी सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि, यदि समय पर घायल का इलाज नहीं किया गया तो इसकी जांच करके कार्रवाई कराई जाएगी।