{"_id":"5aba8f394f1c1b3a058b792a","slug":"91522175801-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बुझाई जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बुझाई जंगल में लगी आग
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में लगी आग से हड़कंप, ग्रामीणों ने बुझाई
रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार में जमुनापुर चौराहे के पीछे जंगल में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे और आग खुद बुझ जाने की बात कहकर लौट गए।
कुछ देर बाद आग प्राइमरी स्कूल तक पहुंच गई। इससे बच्चों में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।
जमुनापुर चौराहे के पीछे बबूल का जंगल है, जो चौराहे पर बनी दुकानों से सटा हुआ है। दोपहर में जंगल में अचानक आग लग गई।
आसपास के लोगाें से खबर पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक लपटें कम हो गईं थीं। यह देख दमकलकर्मी बिना पानी का छिड़काव किए लौट गए।
लेकिन धीरे-धीरे सुलग रही आग ने कुछ देर बाद प्राथमिक विद्यालय बाहरपुर को चपेट में ले लिया। स्कूल में लगी लकड़ियां धू-धू कर जलने लगीं।
इससे बच्चों में भगदड़ मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। उधर, आग का विकराल रूप देखकर बच्चों की छुट्टी कर दी गई।
विद्यालय के शिक्षामित्र राकेश मिश्रा ने बताया की आग लगने के बाद स्कूल में बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी। किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।