{"_id":"5ab13e8f4f1c1bb9758b6644","slug":"91521565327-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे ठप रहा बीएसएनएल नेटवर्क, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे ठप रहा बीएसएनएल नेटवर्क, उपभोक्ता परेशान
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बीएसएनएल सेवा मंगलवार को पूर्वाह्न एक बार फिर से जवाब दे गई। लगभग छह घंटे तक नेटवर्क ठप रहने से बैंकों में करीब दो करोड़ के लेनदेन का कार्य प्रभावित हुआ। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था से बैंकों ने कार्य निपटाने का प्रयास किया। नेटवर्क खराब होने से एक लाख से अधिक बीएसएनएल उपभोक्ता भी परेशान रहे। उन्हें बात करने के लिए दूसरी दूरसंचार कंपनियों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। शाम लगभग साढ़े पांच बजे सेवा बहाल हुई, तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
अक्सर उपभोक्ताओं का साथ छोड़ने वाली बीएसएनएल सेवा मंगलवार को फिर से बेपटरी हो गई। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे अचानक सेवा पूरी तरह ठप हो गई। पहले तो उपभोक्ताओं ने समझा कि कहीं गड़बड़ी हुई होगी। कुछ देर में नेटवर्क आ जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। शाम लगभग साढ़े पांच बजे तक सेवा ठप रही। नेटवर्क खराब होने से सबसे अधिक बैंकों में कार्य प्रभावित हुआ। वैसे तो बैंकों ने कार्य सुचारु ढंग से निपटाने के लिए वैकल्पिक संचार सेवा का सहारा लिया, लेकिन इसके बाद भी लगभग दो करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। इसके अलावा एक लाख से अधिक बीएसएनएल उपभोक्ता भी प्रभावित हुए। उन्हें बात करने के लिए दूसरी दूरसंचार कंपनियों का सहारा लेना पड़ा।
लगभग साढ़े छह घंटे सेवा के ठप होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त हो गई। उनका कहना था कि सेवा के सुचारु ढंग से कार्य न करने के चलते ही बीएसएनएल सेवा अन्य निजी कंपनियों से काफी पीछे होती जा रही है। एलडीएम अरुण सिंह ने लगभग दो करोड़ के लेनदेन से जुड़ा बैंकिंग कार्य प्रभावित होना स्वीकार किया। उधर, बीएसएनएल के अभियंता उदयराज ने बताया कि फैजाबाद जनपद के दर्शननगर में विद्युत खंभा लगाते समय बीएसएनएल का केबल कट गया था, इससे सेवा ठप हो गई। मंगलवार शाम तक गड़बड़ी दूर कर दी गई, जिससे लगभग साढ़े पांच बजे सेवा बहाल हो गई।