{"_id":"5a68c6954f1c1b81268b62fb","slug":"91516816021-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में यूपी दिवस पर पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में यूपी दिवस पर पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
यूपी दिवस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का आयोजन कर बुधवार को 257.43 लाख रुपये लागत की 4.70 किमी. लंबाई की पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। गांव ओडीएफ घोषित 26 ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले किसान कल्याण केंद्र का शिलान्यास करके जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सरकार की नीतियों का बखान किया।
पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बुधवार को आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सुल्तानपुर विधायक सूर्यभान सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है।
विधायक ने जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह, सीडीओ राधेश्याम के साथ विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। लंभुआ विधायक देवमणि दुबे ने विकास योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सुझाव दिया कि गोमती नदी के किनारे के गांव को सबसे पहले ओडीएफ के लिए चयनित किया जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने कहा कि जिले के 26 गावों को खुले में शौच से मुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश दिवस का पहली बार आयोजन किया जा रहा है। सीडीओ राधेश्याम, साहित्यकार कमल नयन व डॉ. जेपी सिंह ने उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने अखंडनगर में 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले किसान कल्याण केंद्र का शुभारंभ किया। समारोह को नगर पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल, एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय, समेत कई लोगों ने संबोधित किया।