फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सर्दी के मौसम में बारिश ने भिगोया, कांपे लोग

सर्दी के मौसम में बारिश ने भिगोया, कांपे लोग

Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में बारिश ने भिगोया, कांपे लोग
मौसम विज्ञानियों ने अगले दो दिनों में जताई औैर बारिश की संभावना
विज्ञापन

सीतापुर। मौसम का मिजाज मंगलवार की शाम अचानक बदल गया। आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने जहां राह चलते लोगों को एकाएक सर्दी में भिगो दिया वहीं ठंडी हवा ने मौसम और सर्द कर दिया। हालांकि इससे पहले मंगलवार को दिनभर चटख धूप खिली रहने से लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास नहीं हुआ।

मंगलवार की सुबह मौसम ने हल्की ठंड का अहसास कराया। सूर्यदेव ने चमक बिखेरी तो ठंड से राहत मिल गई। दिन भर चटख धूप ने ठंड का एहसास नही होने दिया। शाम 6 बजे मौसम के मिजाज एकाएक बदल गए। आसमान में काले बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे। इसी बीच आसमान में बिजली चमकने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन


कुछ ही देर में बारिश तेज हो गई। अचानक पानी बरसने ने सड़क पर पैदल चल रहे और दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को भिगो दिया।उधर, हल्की ही सही बारिश से किसान खुश नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं को फायदा, तिलहनी फसलों को नुकसान
जिले के कई हिस्सों में अच्छी बरसात जबकि कुछ हिस्सों में रिमझिम फुहारें गिरीं। फसलों पर बारिश का मिलाजुला प्रभाव पड़ा है। गेहूं को फायदा जबकि तिलहनी फसलों को नुकसान हुआ है। किसान विजय सिंह बताते हैं कि तेज बारिश व हवा से सरसों के फूल गिर गए हैं, जो कि फसल के लिए नुकसानदायक है, वही गेहूं की फसल के लिए बारिश को किसान फायदेमंद बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed