फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   91.30 lakh rupees were snatched from a businessman in the name of investment

Lucknow News: निवेश के नाम पर कारोबारी से 91.30 लाख रुपये हड़पे

Tue, 07 Apr 2026 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
91.30 lakh rupees were snatched from a businessman in the name of investment
लखनऊ। गोमतीनगर के विभवखंड निवासी कारोबारी उत्तम कुमार गहलोत से दो साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 91.30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उत्तम ने बताया कि 12 जनवरी को उन्हें न्यू बेरी सिक्योरिटीज व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप के चीफ एनालिस्ट राजेश मोदी ने बाजार विश्लेषण व शेयर खरीदने-बेचने के सुझाव दिए। उसने उत्तम को एबीसीपीएल एप पर एचएनआई ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए कहा। बातों में आकर उन्होंने तीन फरवरी को ट्रेडिंग अकाउंट खोला। राजेश की साथी मीना जोशी के कहने पर उन्होंने 91.30 लाख रुपये उसके बताए गए विभिन्न खातों में जमा किए। मीना ने उनसे सेवा शुल्क, आयकर आदि के नाम पर भी रकम ली। जब उन्होंने लाभ निकालना चाहा, तो उनकी आईडी बंद कर दी गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed