{"_id":"64a85aa1a5667a1fc102d364","slug":"90-officers-inspected-18-people-found-absent-raebareli-news-c-101-1-slko1033-491-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 90 अफसरों ने किया निरीक्षण, 18 लोग गैरहाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 90 अफसरों ने किया निरीक्षण, 18 लोग गैरहाजिर मिले
Sat, 08 Jul 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को गांवों में सफाई, एएनएम सेंटरों, स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को देखते के लिए जिले के 90 अधिकारियों को गांवों में भेजा गया। अधिकारियों के निरीक्षण में 18 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर रहे। बताते हैं कि जिला प्रोबेशन अधिकारी ने स्वयं निरीक्षण करने के लिए न जाकर अपने अधीनस्थ को भेजा। यह मामला चर्चा का विषय बना है। डीएम माला श्रीवास्तव ने गैर हाजिर लोगों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभागों और कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत को देखते हुए शुक्रवार को 90 अधिकारियों की टीमों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया। सभी को निरीक्षण करके शाम चार बजे तक डीएसटीओ को रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए थे। अधिकारियों ने निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें 18 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। गांवों में गंदगी का अंबार मिला। स्कूलों में पठन-पाठन भी ठीक नहीं मिला। डीएम ने गैरहाजिर लोगों का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा। साथ ही गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम माला श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यालयों, स्कूलों और गांवों में व्यवस्थाएं चेक कराने के लिए इसी तरह अधिकारियों की टीम आगे भी भेजी जाएगी।