फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   90 companies will participate in National Solar and EV Expo

Lucknow News: नेशनल सोलर व ईवी एक्सपो में भाग लेंगी 90 कंपनियां

Tue, 28 Jan 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
90 companies will participate in National Solar and EV Expo
लखनऊ। केंद्र सरकार की सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को आम लोगों तक पहुंचाने व इसके बारे में जानकारी देने के लिए चार दिवसीय एक्सपो का आयोजन होने जा रहा है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नेशनल सोलर व ईवी एक्सपो का आयोजन एक से चार फरवरी तक होगा। इसमें सोलर से जुड़ी गुजरात, जयपुर, महाराष्ट्र समेत देश के 15 प्रांतों से करीब 90 कंपनियां भाग लेंगी। उद्घाटन सीएम योगी या फिर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन

सोमवार को यूपी प्रेस क्लब में उत्तर प्रदेश सोलर पावर डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अन्वेश कुमार सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि लोगों को बताया जाएगा कि कैसे इस योजना का लाभ ले और सोलर कैसे चलेंगे। सोलर से बिजली बनने की प्रक्रिया का डेमो भी दिखाया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के संरक्षक तारिक हसन नकवी, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, अखिलेश त्रिपाठ, अजय शर्मा, एसके मिश्रा और सैय्यद अलीम जाफर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed