फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   9 hours electricity problem in kgmu

केजीएमयू में नौ घंटे गुल रही बिजली

Fri, 19 Jul 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
9 hours electricity problem in kgmu
केजीएमयू में 9 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

लखनऊ। केजीएमयू में बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर बिजली गुल हो गई। सुबह 10 बजे गई बिजली शाम छह बजे आई। गर्मी व उमस से मरीज परेशान हो गए। केजीएमयू के बिजली विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि इंसुलेटर में खराबी आने से बिजली गुल रही। मालूम हो कि नौ दिन पहले ही इंसुलेटर बदले गए थे।
पैथोलॉजी, फिजियोलॉजी, एनाटॉमी, गांधी वार्ड में सुबह 10 बजे बिजली गुल हो गई। जनरेटर बैकअप से आपूर्ति शुरू कराई गई। लिफ्ट बंद होने से मरीजों को तीमारदार गोद में उठाकर ले गए। वहीं एसी का संचालन भी ठप होने से उमस से मरीज संग तीमारदार भी परेशान हुए।
विज्ञापन

जनरेटर में फिर आई खराबी
बिजली गुल होने बाद गांधी वार्ड में जनरेटर बैकअप दिया गया था। पिछली बार की तरह इस बार भी चलते-चलते जनरेट बंद हो गया। सूचना पर पहुंचे इंजीनियरों ने तकनीकी खराबी को ठीक कर जनरेटर का संचालन कराया। बिजली आने-जाने से वेंटिलेटर भी आवाज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल में पानी का संकट
केजीएमयू परिसर में विजय लक्ष्मी, सरदार पटेल हॉस्टल हैं। इनमें भी बिजली गुल रही। छात्राओं का आरोप है कि बिजली न होने से पानी की मोटर नहीं चल सकी। नतीजतन हॉस्टल में पीने का पानी नहीं मिल सका। छात्राओं को बाहर से पानी खरीद कर लाना पड़ा।
बिजली गई, असुविधा नहीं हुई
केजीएमयू परिसर में बिजली गुल रही थी। जनरेटर बैकअप पर संचालन कराया गया। कहीं पर कुछ भी असुविधा नहीं हुई है।
प्रो. संदीप तिवारी, केजीएमयू प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed