फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   86 candidates selected as temporary workers in Tata Motors

Lucknow News: टाटा मोटर्स में 86 अभ्यर्थियों का अस्थायी कामगार के रूप में चयन

Fri, 25 Apr 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
86 candidates selected as temporary workers in Tata Motors
आईटीआई में रोजगार मेले के दौरान मौजूद अभ्यर्थी।
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बृहस्पतिवार को रोजगार मेला लगाया गया। टाटा मोटर्स कंपनी की ओर से आयोजित साक्षात्कार में 160 में से 86 अभ्यर्थियों का चयन ट्रेनिंग और अस्थायी कामगार के लिए रूप में किया गया। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को करीब 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन, लंच, पीएफ, ईएसआईसी समेत अन्य सुविधाएं देंगी।
विज्ञापन


प्लेसमेंट अधिकारी एमए खा के मुताबिक, टाटा मोटर्स कंपनी के राजधानी और पंतनगर प्लांट के लिए करीब 1000 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। लखनऊ प्लांट में अप्रेंटिसशिप के लिए इंजीनियरिंग व्यवसाय के साथ ही आईटीआई पास अभ्यर्थियों को मौका दिया गया। 18 से 32 आयु के युवाओं को स्टाइपेंड अप्रेंटिसशिप के रूप में 13,060 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। पंतनगर प्लांट के लिए अस्थायी कामगार के रूप में करीब 14 हजार महीने का वेतन मिलेगा।
विज्ञापन




कंपनी के दोनों प्लांट के लिए रोजगार मेले में 160 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 124 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही मिले। साक्षात्कार के बाद 86 अभ्यर्थियों का चयन हो सका। जिनका चयन नहीं हो सका है उन्हें 30 अप्रैल को अलीगंज स्थित आईटीआई परिसर में फिर से मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed