फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   85 percent construction work of Ayodhya Ram temple completed

Ram Mandir Ayodhya: मंदिर निर्माण का 85 फीसदी काम पूरा, शिखर बनाने को जयपुर से आएंगे कारीगर, जानें पूरा अपडेट

Thu, 22 Aug 2024 11:38 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Aug 2024 11:38 AM IST
सार

शिखर समेत मंदिर के निर्माण का काम पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2024 तय किया गया है। वहीं दूसरे तल पर जाने के लिए सीढ़ी का निर्माण पूरा हो गया है।

विज्ञापन
85 percent construction work of Ayodhya Ram temple completed
प्रथम तल निर्माण कार्य - फोटो : X @ShriRamTeerth

विस्तार

राम मंदिर निर्माण का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। राम मंदिर निर्माण के दूसरे चरण में द्वितीय तल का निर्माण किया जा रहा है, शिखर का निर्माण वैसे तो शुरू हो चुका है लेकिन शिखर के मुख्य कार्य व नक्काशी आदि के लिए विशेष कारीगरों को बुलाया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण की कार्यदायी संस्था एलएंडटी जयपुर व राजस्थान के 24 कारीगरों के संपर्क में है जो शिखर निर्माण के विशेषज्ञ कारीगर माने जाते हैं। माना जा रहा है कि सितंबर माह के पहले सप्ताह में ये कारीगर अयोध्या पहुंच जाएंगे। शिखर समेत राम मंदिर की कुल ऊंचाई 161 फीट होगी। राम मंदिर के प्रथम तल का काम पूरा हो चुका है जबकि दूसरे तल के स्तंभ भी 15 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गए हैं। कुल 19.5 फीट की ऊंचाई दूसरे तल की होगी। इसी के साथ शिखर निर्माण की भी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शिखर निर्माण में राजस्थान के वंशी पहाड़पुर के 60 हजार घनफीट पत्थरों का इस्तेमाल किया जाना है। 

विज्ञापन


शिखर समेत मंदिर के निर्माण का काम पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2024 तय किया गया है। वहीं दूसरे तल पर जाने के लिए सीढ़ी का निर्माण पूरा हो गया है। दूसरे तल पर मूर्ति स्थापित करने के लिए फाउंडेशन भी बनाया जा रहा है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे तल पर भी मंदिर बनेगा। हालांकि ट्रस्ट ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ट्रस्ट का कहना है कि दूसरे तल को खाली रखा जाएगा। यहां पर अनुष्ठान आदि किए जाएंगे।
विज्ञापन


30 फीसदी पूरा हो गया सप्त मंडपम का निर्माण कार्य 
रामजन्म भूमि परिसर में सप्त मंडपम का भी निर्माण कार्य चल रहा है। सप्त मंडपम में राम के समकालीन सात पात्रों के मंदिर बनाए जा रहे हैं। ऋषि वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, वाल्मीकि समेत निषादराज, शबरी व अहिल्या के मंदिर यहां बनाए जाएंगे। इनके फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है। इन मंदिरों का निर्माण भी राम मंदिर की तर्ज पर नागर शैली में किया जा रहा है। सप्त मंडपम का निर्माण कार्य अब तक 30 फीसदी पूरा हो चुका है। सप्त मंडपम के निर्माण कार्य की समय सीमा पर दिसंबर 2024 तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed