फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   838 teachers want mutual transfer

Lucknow News: 838 शिक्षक चाहते हैं पारस्परिक स्थानांतरण

Sat, 22 Jul 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
838 teachers want mutual transfer
जिले के अंदर तबादले के आवेदन का हो रहा सत्यापन
विज्ञापन

तीन बीईओ को सौंपी गई दो-दो तहसीलों की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादले भले ही अभी तक पूर्ण रूप से नहीं हो पाए हैं, लेकिन प्रक्रिया लगातार चल रही है। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के बाद अब पारस्परिक तबादलों के आवेदन हो रहे हैं। जिले के अंदर परस्पर तबादलों के 838 आवेदन आए हैं, जिनका सत्यापन कराने को तीन बीईओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्यापन के बाद जनपदीय समिति निर्णय लेगी।
जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण के लिए शिक्षकों ने काफी खोजबीन की और आवेदन किए। आवेदन की पूरी प्रक्रिया आनलाइन रही। जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण के लिए 838 आवेदन आए हैं, जिनमें से लगभग 100 आवेदन पत्रों का सत्यापन कार्य पूरा हो गया है। सभी आवेदन पत्रों का सत्यापन शनिवार शाम तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को दो-दो तहसील क्षेत्रों के आवेदन पत्रों का सत्यापन करने की जिम्मेदारी मिली है। हरचंदपुर बीईओ सुरेंद्र मौर्य को सदर व सलोन, राही बीईओ बृजलाल को डलमऊ व ऊंचाहार, लालगंज बीईओ कुलदीप को महराजगंज व लालगंज तहसील का जिम्मा मिला है। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सत्यापन करने वाले बीईओ को संबंधित विकास क्षेत्रों के बीईओ से समन्वय स्थापित कर पत्रावली का परीक्षण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दूसरे जिले जाने को 186 आवेदन
पारस्परिक स्थानांतरण के तहत दूसरे जिले जाने के लिए 186 शिक्षकों ने अब तक आवेदन किया है। जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि 24 जुलाई तक आवेदन होंगे। जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण वाले आवेदन का सत्यापन होने के बाद जिले के बाहर जाने के लिए आवेदन करने वालों का सत्यापन होगा।

इनसेट
पारस्परिक स्थानांतरण में जुगाड़ और घेराबंदी
बेसिक शिक्षा विभाग में पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर जुगाड़ चल रहा है तो घेराबंदी भी की जा रही है। जिन दो शिक्षकों के बीच पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही हो, वे ऐन वक्त पर किनारा करके दूसरे के साथ पारस्परिक स्थानांतरण को तैयार हो रहे हैं। इसमें ब्लाक में बैठे विभागीय अधिकारी-कर्मचारी के साथ कुछ शिक्षक नेता भी लगे हुए हैं। परेशान शिक्षक बीआरसी और बीएसए दफ्तर में भटक रहे हैं। शुक्रवार को ऐसे ही एक मामले की शिकायत बीएसए से की गई। छतोह विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कपूरपुर की शिक्षिका कंचन लता ने बताया कि खीरों ब्लाक क्षेत्र के जिस शिक्षक के साथ पारस्परिक स्थानांतरण की बात चल रही थी, तो उसे धमकी दी गई है। ऐसा करते परस्पर तबादले में बाधा उत्पन्न की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed