{"_id":"5b41006d4f1c1b08278b5213","slug":"81530986605-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत
बाराबंकी। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते झोलाछाप मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात अली अकबर कटरा निवासी एक किसान की झोलाछाप से पेट दर्द का इलाज कराने से मौत हो गई।
परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि सीएमओ कार्यालय की टीम ने झोलाछाप का क्लीनिक सीज कर दिया।
जैदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अली अकबर कटरा निवासी जगदीश प्रसाद रावत (45) पुत्र छोटेलाल रावत के पेट में शुक्रवार शाम तेज दर्द हो रहा था। इस पर वह जैदपुर-सिद्धौर रोड स्थित बंगाली क्लीनिक पर इलाज कराने गया।
वहां खुद को बंगाली डॉक्टर बताने वाले शंकर विश्वास ने जगदीश को एक घंटे के अंदर तीन बोतल ग्लोकोज चढ़ाने के साथ ही कई इंजेक्शन भी लगा दिए।
इससे जगदीश की तबीयत बिगड़ गई और खून की उल्टियां होने के बाद उसकी मौत हो गई। इस पर झोलाछाप अपनी क्लीनिक बंद कर भाग गया। मृतक के परिवारीजनों ने क्लीनिक के बाहर देर रात हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को एसीएमओ डॉ. एएस गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे झोलाछाप का क्लीनिक सीज कर दिया।
इंस्पेक्टर जैदपुर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि, मृतक के भतीजे अजीत कुमार रावत की तहरीर पर झोलाछाप शंकर विश्वास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।