फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नंदी उत्सव में झूमे सैकड़ों श्रद्धालु

नंदी उत्सव में झूमे सैकड़ों श्रद्धालु

Fri, 25 May 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नंदी उत्सव में झूमे सैकड़ों श्रद्धालु
गोंडा। शहर के राजकीय अदम गोंडवी मैदान में चल रहे पार्थिव पूजन एवं महाशिव शिवपुराण कथा के पांचवे ंदिन श्रद्धालुओं ने बाणासुर संग्राम की कथा सुनी। शाम को नंदी उत्सव मनाया गया, जिसमें शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति सागर में गोते लगाए।
विज्ञापन

बाबा दुखहरण नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे महाशिवपुराण कथा एवं पार्थिव पूजन के चौथे दिन देर शाम रविशंकर महाराज ने बाणासुर संग्राम की कथा सुनाई। इसके बाद नंदी उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जैसे ही नंदी ने मगन होकर अन्य रुद्र गणों के साथ नृत्य करना शुरू किया, पूजा पंडाल में बैठे सभी श्रद्धालु झूम उठे। करीब आधे घंटे तक पंडाल में मौजूद सभी श्रद्धालु भाव विह्वल होकर नृत्य करते रहे। बड़े, बूढ़े, बच्चे सभी ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए मगन दिखे। युवाओं में भक्ति का ऐसा जोश दिखा कि उनके कदम थामे नहीं थम रहे थे। सेवादार संदीप मेहरोत्रा की अगुवाई में आए सेवादारों ने सभी महिला श्रद्धालुओं को सुहाग की वस्तुएं प्रसाद के रूप में वितरित कीं।
विज्ञापन

उधर, पार्थिव पूजन के लिए शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सेवादार विजय ने बताया कि पूजन समारोह में भागीदारी के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ। शुक्रवार को कई गण्यमान्यों ने पार्थिव पूजन में हिस्सा लिया। कड़ी धूप होने के बावजूद लोगों ने खुले आसमान के नीचे भगवान शिव की आराधना की और मनौतिया मांनी। अंत में आरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed