फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गैंगरेप मामले में पुलिस की ढिलाई पर घेरी कोतवाली

गैंगरेप मामले में पुलिस की ढिलाई पर घेरी कोतवाली

Tue, 22 May 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप मामले में पुलिस की ढिलाई पर घेरी कोतवाली
भड़के हिंदू संगठन ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में गैंगरेप के मामले में पुलिस की ढिलाई पर रविवार रात को हिंदू संगठन भड़क गए। इस मसले को लेकर एकत्रित हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ने सिधौली कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन व नारेबाजी की।

साथ ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन को देख कोतवाल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। साथ ही उन्हें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन


मालूम हो कि क्षेत्र के एक गांव की छात्रा अपनी सहेली के साथ बुधवार को अटरिया थाना इलाके के फन स्पॉट गई थी। वहां पर गड़िया हसनपुर निवासी जुरार अहमद व उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा को सिधौली में लालपुर के पास बेहोश हालत में पाया गया था। मगर पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। रविवार को इस मामले में कार्रवाई न होने की खबर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लगी तो वह भड़क उठे।

इस मसले को लेकर वाहिनी के रणविजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील चौराहे पर एकत्र हुए। बाद में उन्होंने कोतवाली पहुंचकर घेराव किया और प्रदर्शन करने लगे। इस मौके पर रणविजय ने आरोप लगाया कि पुलिस उक्त मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

प्रदर्शनकारी इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रहे थे। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अमोद रंजन चौधरी ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि घटना अटरिया की है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर अटरिया थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी, कि अगर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न की गई, तो संगठन फिर से कोतवाली का घेराव करेगा। इस मौके पर शशांक मिश्रा, सत्येंद्र गुप्ता, रितिक अवस्थी, मोहित सिंह, प्रशांत, सूर्यांश, राहुल, गौरव, बुलेट निगम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed