फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   एक्सयूवी ने चचेरे भाइयों समेत तीन को रौंदा

एक्सयूवी ने चचेरे भाइयों समेत तीन को रौंदा

Wed, 02 May 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
एक्सयूवी ने चचेरे भाइयों समेत तीन को रौंदा
एक्सयूवी ने चचेरे भाइयों समेत तीन को रौंदा
विज्ञापन



सुल्तानपुर। इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओदरा गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार एक्सयूवी ने चचेरे भाइयों के साथ ही साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। इसके बाद अनियंत्रित वाहन हाई-वे के किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।


हादसे में कार सवार दो लोग भी घायल हो गए। वहीं, वाहन की टक्कर से एक गाय की भी मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने हाई-वे जामकर प्रदर्शन करते हुए वहां स्पीड स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर ने ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। इस पर करीब ढाई घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन



कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में फैजाबाद बाईपास पर बुधवार सुबह साढ़े सात बजे फैजाबाद से इलाहाबाद जा रही एक्सयूवी ने अचानक अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन हाई-वे के किनारे गाय के साथ खड़े तसलीम (22) पुत्र स्व. रियाज और उसके चचेरे भाई जाहिद उर्फ पनडू (24) पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी ओदरा को रौंदते हुए सड़क किनारे खड्ड में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तसलीम व साइकिल सवार प्रवीण सिंह (48) निवासी बढ़ौली डीहढग्गूपुर कोतवाली जयसिंहपुर और एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान एक्सयूवी सवार नरेंद्र बहादुर (50) निवासी कंदैला थाना पूरा कलंदर जिला फैजाबाद और अजीत सिंह निवासी गोंडा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।


अजीत किसी तरह वाहन का शीशा तोड़कर बाहर निकले और नरेंद्र को भी बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने नरेंद्र बहादुर, अजीत सिंह और जाहिद को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जाहिद को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन जाहिद को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।


दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाई-वे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि आए दिन ओदरा के पास हादसा होता है। कई बार हाई-वे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई, मगर सुनवाई नहीं हुई। हादसे में तीन लोगों की मौत व हाई-वे जाम होने की सूचना पाते ही एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय, सीओ लंभुआ मुकेश उत्तम, कोतवाली देहात और गोसाईगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।


एसडीएम ने ग्रामीणों को काफी समझाया-बुझाया, मगर वे नहीं माने। एसडीएम ने ग्रामीणों की मांग पर हाई-वे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। इस पर करीब ढाई घंटे बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।



अजीत सिंह निवासी गोंडा ने बताया कि, वे परिवार के साथ इलाहाबाद जाने के लिए फैजाबाद के नाका के पास बुधवार सुबह वाहन के इंतजार में खड़े थे। तभी एक्सयूवी वहां पहुंची। उसके चालक पप्पू ने इलाहाबाद जाने की बात कही तो अजीत व कुछ महिलाएं व बच्चों समेत छह लोग वाहन पर बैठ गए। अजीत वाहन में अगली सीट पर बैठे थे। हादसे के वक्त वाहन चालक पप्पू और वे खुद सीट बेल्ट बांधे थे और वाहन का एयर बैग खुल गया था। इस वजह से दोनों की जान बच गई और महिलाएं व बच्चे भी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed