फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ट्रेनों में पकड़े सात अवैध वेंडर

ट्रेनों में पकड़े सात अवैध वेंडर

Thu, 12 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में पकड़े सात अवैध वेंडर
ट्रेनों में पकड़े सात अवैध वेंडर
विज्ञापन


रायबरेली। रेलवे सुरक्षा बल ने बुधवार को अवैध वेंडरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें अलग-अलग ट्रेनों में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचते सात वेंडर पकड़े गए। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।


आरपीएफ के उप निरीक्षक रविकांत पाल और मो. शमीम ने बताया कि रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी पंजाब मेल ट्रेन के पेंट्री कार में दो अवैध वेंडर प्रदीप शर्मा निवासी महावीर नगर शहर कोतवाली और आशुतोष वाजपेयी निवासी पूरे रघुवीर त्रिवेदी थाना जगतपुर को पकड़ा गया।
विज्ञापन



फुरसतगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी जनता एक्सप्रेस में भी चेकिंग की गई, जिसमें नीरज शर्मा निवासी ठाकुरपुर थाना खीरों और सर्वेश शर्मा निवासी भटपुरा थाना असोहा जिला उन्नाव को दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बछरावां रेलवे स्टेशन पर खड़ी त्रिवेणी एक्सप्रेस में छापेमारी की गई तो बछरावां के ही राधेश्याम, गौरीशंकर और भोला को अवैध रूप से सामग्री बेचते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed