{"_id":"5abfd10a4f1c1bd5618b4c9a","slug":"81522520330-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में बाराबंकी प्रदेश में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में बाराबंकी प्रदेश में नंबर वन
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में अपना जिला प्रदेश में नंबर वन
बाराबंकी। ग्रामीण क्षेत्रों में 77 प्रतिशत प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण में देश में उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान का तमगा दिलाने में बाराबंकी का भी अहम योगदान दिख रहा है।
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अपना जिला अब उत्तर प्रदेश में नंबर एक की पोजिशन पर पहुंच गया है। भले ही छह अन्य जिले इससे ऊपर हों मगर लक्ष्य के सापेक्ष आवासों को पूर्ण कराने के मामले बाराबंकी पहले स्थान पर आ गया है।
वित्तीय वर्ष 2016-17 व 17-18 में जिले को कुल 18 हजार 546 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लक्ष्य आवंटित किया गया था। इसमें लगातार शासन व प्रशासन की मॉनीटरिंग के बाद जिले में तेजी के साथ आवासों का निर्माण कार्य कराया गया।
विज्ञापन
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 17 हजार 607 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
भले ही अभिलेखों में बाराबंकी के ऊपर सात अन्य जिले दिख रहे हों लेकिन आवंटित लक्ष्य और उसके सापेक्ष आवासों का निर्माण पूरा होने के मामले में जिला नंबर एक पर काबिज हो गया है।
डीआरडीए के पीडी अनिल कुमार का कहना है कि, वैसे तो बाराबंकी से ऊपर छह अन्य जिले हैं। मगर आवंटित लक्ष्य और पूर्ण आवासों के मामले में ये जिला प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इसमें सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशासन का योगदान शामिल है।