{"_id":"5abbdc754f1c1be4298b46bf","slug":"81522261109-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातियों से 21 लाख की ठगी, युवती हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरातियों से 21 लाख की ठगी, युवती हिरासत में
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनाम का झांसा देकर खाते में जमा कराई रकम, फिर कैश निकाल बंद किया खाता
सीतापुर। लॉटरी व ईनाम का झांसा देकर एक गैंग ने गुजरात के तमाम लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। ठगों के गैंग में मछरेहटा थाना क्षेत्र की एक युवती भी शामिल है। उसके खाते में ठगी के करीब 21 लाख रुपये मंगाकर निकाल भी लिए गए। इसके बाद खाता बंद कर दिया गया।
मामले की छानबीन कर रही गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार को सीतापुर पहुंची और फिर मछरेहटा पुलिस के साथ क्षेत्र के एक गांव में दबिश देकर युवती को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ कर गुजरात की क्राइम ब्रांच टीम गिरोह के अन्य लोगों को तलाश रही है।
गुजरात के जूनागढ़ से क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक एमएमएफ शेख बुधवार को पुलिस टीम के साथ मछरेहटा थाने पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ मछरेहटा क्षेत्र के रमुआपुर कुनेहटा लच्छीपुर में दबिश देकर एक युवती को हिरासत में लिया। थाने लाकर युवती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के एमएमएफ शेख ने बताया कि, जूनागढ़ के मालिया हारतिना निवासी दाना भाई ने वहां धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इनाम का झांसा देकर कई लोगों से मछरेहटा की इस युवती के खाते में रकम जमा कराई गई। इसके बाद रकम निकालकर खाता बंद करा दिया गया।
उक्त खाता एसबीआई की मछरेहटा शाखा में है। इसी बैंक शाखा से क्राइम ब्रांच ने युवती का पता लगाकर उसके घर दबिश दी। युवती से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में मिश्रिख इलाके में भी दबिश दी, मगर सफलता नहीं मिली। जूनागढ़ में दर्ज एफआईआर के मामले में युवती को क्राइम ब्रांच ने समन भी तामील करा दिया है।
छानबीन में पता चला कि ये युवती मछरेहटा कस्बे में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट संचालित करती है। मछरेहटा इंस्पेक्टर बलराम मिश्र ने बताया कि, गुजरात की क्राइम ब्रांच टीम युवती से पूछताछ कर रही है। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस टीम ठगों के गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।