{"_id":"59ef71ef4f1c1bd7538b8fdf","slug":"81508864495-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर 1.37 लाख बच्चों का किया वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर 1.37 लाख बच्चों का किया वजन
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए शासन के निर्देश पर मंगलवार को वजन दिवस पर जिले के पांच विकासखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों व परिषदीय विद्यालयों में अभियान चलाकर पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन किया गया। एक लाख 56 हजार 320 बच्चों का वजन कराने का लक्ष्य पूरा करने के लिए कुल 48 जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लक्ष्य के सापेक्ष 85 प्रतिशत बच्चों का वजन हुआ। शेष चार विकासखंडों में 27 अक्तूबर अभियान चलाकर एक लाख 33 हजार 731 बच्चों का वजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए थे। सर्वे के अनुसार प्रत्येक चौथा बच्चा कुपोषित व प्रत्येक दूसरी बालिका एनीमिक है। बच्चों को कुपोषित व अति कुपोषित श्रेणी से बाहर निकालने के लिए शासन के निर्देश पर 24 व 27 अक्तूबर को अभियान चलाकर आंगनबाड़ी केंद्रों व परिषदीय विद्यालयों पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन करने का निर्देश दिया था। दो दिन चलने वाले अभियान के दौरान कुल दो लाख 90 हजार 51 बच्चों का वजन करने का लक्ष्य दिया गया है। पहले चरण में अकबरपुर, बसखारी, रामनगर, भीटी व भियांव में एक लाख 56 हजार 320 व दूसरे चरण में जलालपुर, टांडा, कटेहरी व जहांगीरगंज ब्लॉक में एक लाख 33 हजार 731 बच्चों के वजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
मंगलवार को अभियान सफल बनाने के लिए कुल 48 जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सीडीओ ओपी आर्य ने अकबरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हसनपुर जलालपुर में पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन कर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सीडीओ ने सोनगांव, बरधाभिउरा, चनवां, बदलपुर, हसनपुर, जलालपुर, रामपुर सकरवारी का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा डीआईओएस विनोद सिंह ने भियांव ब्लॉक के चैनपुर, चकिया, अमदही, अहिरौली, बेरवां, मुंडेहरा व बंदीपुर का जायजा लिया।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह ने बताया कि, वजन के बाद बच्चों को विभिन्न श्रेणियों में रखा जाएगा। अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनके उचित इलाज की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि, 24 अक्तूबर को छूटे बच्चों का 27 अक्तूबर को अभियान में वजन किया जाएगा। बताया कि, 27 अक्तूबर को कटेहरी, जलालपुर, टांडा व जहांगीरगंज ब्लॉक में अभियान चलेगा, जिसमें एक लाख 33 हजार 731 बच्चों का वजन करने का लक्ष्य है। अभियान में एक लाख 37 हजार 562 बच्चों का वजन मंगलवार को हुआ।