फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पेड़ गिरे, बेटपरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था

पेड़ गिरे, बेटपरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Mon, 03 Jul 2017 05:47 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
पेड़ गिरे, बेटपरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था
पेड़ गिरे, बेटपरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था
विज्ञापन

- खीरों व राही ब्लॉक क्षेत्र के 50 हजार उपभोक्ता प्रभावित
जर्जर तार कई जगह टूटे, फॉल्ट खोजने बीत गया पूरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले में रविवार सुबह हवा और बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई जगह तार टूटने और पेड़ की डालें तारों पर आने से दिन भर बिजली गुल रही। खीरों और राही ब्लॉक क्षेत्र के 50 हजार उपभोक्ताओं को पूरा दिन बिजली बिजली नहीं मिली। कई जगह तार टूटने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता और कर्मचारी फॉल्ट खोजने में जुटे हैं।
रविवार को बारिश और हवा चलने से बछरावां, महराजगंज, खीरों, राही, सतांव ब्लॉक की आपूर्ति चरमरा गई। हालांकि देर शाम तक खीरों, सेमरी और त्रिपुला विद्युत उपकेंद्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। त्रिपुला ट्रांसमिशन से खीरों और सेमरी विद्युत उपकेंद्र को जाने वाले हाईटेंशन लाइन ध्वस्त हो गई। कई जगह पेड़ की डालें तारों पर आ जाने से देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं सकी।
विज्ञापन

इन दोनों उपकेंद्र से करीब 35 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति होती है। इसी तरह त्रिपुला विद्युत उपकेंद्र से निकले मुंशीगंज फीडर में फॉल्ट आने से 15 हजार उपभोक्ता बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। इस फीडर से जुड़े गोदवारा, जरौला, झकरासी, कुचरिया सहित अन्य गांवों को आपूर्ति होती है। उपभोक्ता रामकुमार, पवन विश्वकर्मा, अखिलेश द्विवेदी, मनीराम ने बताया कि जर्जर तार होने के चलते हल्की हवा चलने पर बिजली गुल हो जाती है। उधर, विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि बारिश और हवा चलने से लाइनें ब्रेकडाउन में हैं। फॉल्ट खोजा जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed