प्रदेश की 800 रेलवे क्रॉसिंगों पर लगेंगे अलार्म!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवरहित क्रॉसिंग पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने अलार्म सिस्टम लगाने की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश के 2193 मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग में से 800 में अलार्म सिस्टम को लगाने का निर्णय लिया गया है।
उत्तर प्रदेश में उत्तर मध्य रेलवे के तीन, उत्तर रेलवे के दो और पूर्वोत्तर रेलवे के तीन रेल मंडल आते हैं।
इनकी 2193 मानवरहित क्रॉसिंगों पर चौकीदार तैनात नहीं होने से कोहरे के कारण अक्सर हादसे होते हैं।
रेल बजट में उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद, आगरा और झांसी रेल मंडल के 419 मानवरहित समपारों में से 190 पर अलार्म लगाए जाएंगे।
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल और मुरादाबाद मंडल के 400, पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर, वाराणसी और लखनऊ रेल मंडल के 210 मानवरहित समपारों पर चौकीदार तैनात होंगे।
वॉर्निंग अलार्म सोलर से चलेंगे और उनको चोरी से बचाया जा सकेगा। यह रेडियोबेस अलार्म जल्द ही आरडीएसओ परीक्षण कर रेलवे बोर्ड को सौंपेगा।