{"_id":"b70c17b4565eefd6ae6270f7d4919e0e","slug":"80-thousand-people-to-get-training-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 हजार लोगों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 हजार लोगों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Nov 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार 80 हजार निर्माण श्रमिकों को तकनीकी प्रशिक्षण देगी। यह जानकारी श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि श्रमिकों को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कौशल विकास एवं तकनीकी उन्नयन योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके लिए कौशल विकास मिशन को 10 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए पात्रता में कुछ संशोधन किए गए हैं।