फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   80 lakh rupees payment of contractor stopped on complain.

LDA Lucknow: एलडीए ठेकेदार का 80 लाख रुपये का भुगतान रुकवाया, शिकायत पर लिया गया निर्णय

Sat, 23 Jul 2022 01:26 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Jul 2022 01:26 PM IST
सार

पारिजात वेलफेयर सोसाइटी के सचिव की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ठेकेदार का 80 लाख रुपये का भुगतान रुकवा दिया गया है।

विज्ञापन
80 lakh rupees payment of contractor stopped on complain.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पारिजात अपार्टमेंट में चल रहे 5.50 करोड़ रुपये की लागत से आंतरिक कार्य पर सवाल उठे तो एलडीए ने ठेकेदार के 80 लाख रुपये के भुगतान को रुकवा दिया है। इस मामले की शिकायत पारिजात वेलफेयर सोसाइटी के सचिव समर विजय सिंह ने 15 जुलाई को एलडीए सचिव पवन कुमार गंगवार से लिखित रूप से की थी।

विज्ञापन


उन्होंने एमके बिल्डर्स के विनोद सिंह के द्वारा पारिजात अपार्टमेंट में कराए गए कार्य का भौतिक सत्यापन कराने की आवाज उठाई है। उनका आरोप कि पारिजात अपार्टमेंट कई ठेकेदारों के द्वारा कार्य कराए जा  रहे हैं। मगर, ठेकेदारों के द्वारा काम कम और भुगतान अधिक लिया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में एमके बिल्डर्स के ठेकेदार विनोद सिंह को 80 लाख रुपये का भुगतान करने से पहले पारिजात अपार्टमेंट उनके द्वारा कराए गये कार्य का पहले भौतिक सत्यापन कराएगा। इसके कारण ठेकेदार विनोद सिंह का भुगतान रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर विजय सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर 2021 में एलडीए के द्वारा 5.50 करोड़ रुपये से आवंटियों के फ्लैट में आंतरिक कार्य कराए जाने का ठेका उठा था। इस कार्य को तीन ठेकेदारों के द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एलडीए की मोटी रकम ठेकेदारों को भुगतान होने के बाद भी आंतरिक कार्य नहीं दिख रहा है। ऐसे में जो कार्य हुआ ही नहीं तो उसका एलडीए कैसे भुगतान कर सकता है।


अधिशासी अभियंता ने किया निरीक्षण
जोन एक अधिशासी अभियंता अवनींद्र सिंह ने बीते बृहस्पतिवार को पारिजात अपार्टमेंट का निरीक्षण किया। दरअसल सोसाइटी के द्वारा लगातार आवंटियों की समस्याओं के बारे में एलडीए अफसरों से शिकायत की जा रही है। इन समस्याओं के निराकरण के नाम पर मोटी रकम के टेंडर हो रहे पर आंतरिक कार्य की प्रगति नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed