{"_id":"648fd187bd8d299eab05a303","slug":"8-ips-officers-transferred-in-uttar-pradesh-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सात आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, एक का तबादला निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सात आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, एक का तबादला निरस्त
Tue, 20 Jun 2023 02:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:35 PM IST
सार
यूपी में सात आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इन सभी अफसरों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सात आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया जबकि एक आईपीएस का पूर्व में हुआ तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय नीलाब्जा चौधरी को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपराध और मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि को लखनऊ में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय बनाया गया है।
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त रवि शंकर छवि को डीजीपी मुख्यालय में डीआईजी लोक शिकायत और भ्रष्टाचार निवारण संगठन में डीआईजी बबलू कुमार को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात पवन कुमार को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त जबकि डीजीपी मुख्यालय में एसपी प्रशासन सुनीति को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर भेजा गया है। हाल ही में अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति पर यूपी आईं पश्चिम बंगाल काडर की आईपीएस श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 2017 बैच की यूपी काडर की आईपीएस श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने शादी के बाद अपना काडर बदलकर पश्चिम बंगाल करवा लिया था। इसके अलावा राज्य विशेष अनुसंधान दल में तैनात अमित वर्मा का कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए पूर्व में किया गया तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। वह राज्य एसआईटी में काम करते रहेंगे।
देखें पूरी सूची: