{"_id":"60f401078ebc3e5f0f58b145","slug":"8-injured-in-an-accident-in-gonda-bahraich-highway-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: भारी बारिश के बीच हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: भारी बारिश के बीच हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर, आठ घायल
Sun, 18 Jul 2021 03:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Jul 2021 03:53 PM IST
सार
पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्हुआ के पास हो रही भारी बारिश के बीच ट्रक व बस आमने-सामने से टकरा गईं। बस परिचालक पंकज पांडेय ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक को देखकर ड्राइवर ने बस रोक दी तभी ट्रक ने अनियंत्रित होकर सीधे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रविवार सुबह भारी बरसात के बीच गोण्डा-बहराइच हाईवे पर बहराइच की तरफ से जा रही गोंडा डिपो की रोडवेज बस व गोंडा की तरफ से आ रही ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। पांच घायलों को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्हुआ के पास हो रही भारी बारिश के बीच ट्रक व बस आमने-सामने से टकरा गईं। बस परिचालक पंकज पांडेय ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक को देखकर ड्राइवर ने बस रोक दी तभी ट्रक ने अनियंत्रित होकर सीधे टक्कर मार दी। जिसमें बस में सवार सात लोग घायल हो गए। वहीं, ट्रक ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाने को दी गई। उसके बाद मौके पर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह पहुंचे तो पांच गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक समर बहादुर पुत्र सूर्य लाल यादव (32) निवासी गोसाईगंज अयोध्या, अभय कुमार (28) पुत्र रामसमुझ, रामसमुझ (52) पुत्र बच्चू लाल, चेतना देवी (50) पत्नी रामसमुझ निवासी लखनापुर थाना हरदी जनपद बहराइच व दिव्या (18) पुत्री अर्जुन कुमार निवासी दरगाह शरीफ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं, तीन अन्य घायलों को सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिचालक की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया गया है। दुर्घटना के बाद लगभग दो घंटे सड़क पर जाम लगा रहा। क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद जाम से निजात मिल सकी।