फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   76.64 percent voting for the post of councilor

Lucknow News: सभासद पद के लिए 76.64 फीसदी वोटिंग

Tue, 09 Jul 2024 05:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 09 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
76.64 percent voting for the post of councilor
शिवगढ़ (रायबरेली)। नगर पंचायत शिवगढ़ के वार्ड नंबर दो अजीतखेड़ा के सभासद पद के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ। वार्ड के 76.64 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग करके प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया। 1357 वोटरों में 1040 ने मतदान किया। 10 जुलाई को मतगणना होगी।प्राथमिक विद्यालय मूर्ति माता मंदिर रायपुर में सुबह कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू हुआ। यहां निर्मला देवी व रंजीता देवी के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन


रिटर्निंग ऑफीसर नूर आलम ने बताया कि बूथ संख्या एक पर 264 व दो पर 266 महिला और बूथ संख्या एक पर 240 व दो पर 270 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले। 21 सितंबर 2023 को सभासद आरती रावत के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अमृता सिंह ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed