{"_id":"65324e07b7f10966d5071273","slug":"76-posts-of-assistant-sub-inspector-clerk-will-be-filled-from-group-d-personnel-typing-exam-in-november-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : समूह घ के कर्मियों से भरे जाएंगे सहायक उपनिरीक्षक लिपिक के 76 पद, नवंबर में टाइपिंग परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : समूह घ के कर्मियों से भरे जाएंगे सहायक उपनिरीक्षक लिपिक के 76 पद, नवंबर में टाइपिंग परीक्षा
Fri, 20 Oct 2023 05:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 Oct 2023 05:34 PM IST
सार
टाइपिंग के लिए परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी को स्वयं का की-बोर्ड लाने की अनुमति नहीं होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 100 अंक की लिखित परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक लिपिक के 76 पदों को समूह घ के कर्मचारियों की विभागीय परीक्षा से भरा जाएगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने चयन वर्ष 2021 की 37 और चयन वर्ष 2022 की 39 रिक्तियों के सापेक्ष पदों को भरे जाने के लिए अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग की परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा नवंबर माह के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
टाइपिंग के लिए परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी को स्वयं का की-बोर्ड लाने की अनुमति नहीं होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 100 अंक की लिखित परीक्षा देनी होगी। जिसे उत्तीर्ण करने के लिए 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन