फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   7500 youth will get employment on PM Modi's 75th birthday

Lucknow News: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर 7500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Wed, 03 Sep 2025 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 03 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
7500 youth will get employment on PM Modi's 75th birthday
पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर 7500 युवाओं को मिलेगा रोजगार
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर राजधानी के कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में 17 व 18 सितंबर को कौशल महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इस दो दिवसीय महोत्सव में कुशल प्रशिक्षण व शैक्षिक योग्यता के आधार पर 7500 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

महोत्सव में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कौशल विकास विभाग को आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग के अनुसार, इस महोत्सव में न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, बल्कि कौशल आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें देश-विदेश की नामी कंपनियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली आधुनिक तकनीक और युवाओं के नवाचार प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन


अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आईटीआई, पॉलीटेक्निक, कॉलेज, विश्वविद्यालय व अन्य शिक्षण संस्थानों को अपने छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग के लिए निर्देशित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल विभाग की अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह ने बताया कि लखनऊ कौशल महोत्सव युवाओं के लिए एक सशक्त अवसर होगा, जहां उन्हें कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमशीलता से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएं।


देश की नामी कंपनियों में 10वीं पास युवाओं को नौकरी के अवसर

कौशल विकास विभाग के अनुसार, इस महोत्सव में 80 से अधिक निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें प्रमुख रूप से टाटा मोटर्स, होंडा, मारुति सुजुकी, पेटीएम, अमेजॉन और अन्य नामी कंपनियां शामिल हैं। महोत्सव के दौरान 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, परास्नातक और कुशल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए हजारों नौकरियों के अवसर उपलब्ध होंगे। विभाग का दावा है कि दो दिवसीय महोत्सव में 7500 युवाओं को मौके पर ही जॉब लेटर सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed