फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   742 new corona positive, elderly patients increase in UP

यूपी में 742 नए कोरोना पॉजिटिव, बुजुर्ग मरीज बढ़े

Wed, 06 Jan 2021 08:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Jan 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
742 new corona positive, elderly patients increase in UP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यूपी में बुधवार को 742 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 1067 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 11939 हो गई है। बीती 11 जुलाई 2020 को प्रदेश में 12 हजार से कम एक्टिव मरीज थे। संक्रमित मरीजों में बुजुर्गों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तीन-चार महीने पहले जहां बुजुर्ग मरीजों की हिस्सेदारी 08 प्रतिशत थी, अब वह बढक़र 10.72 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक प्रदेश में संक्रमण के बाद 569959 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किया जा चुके हैं। वर्तमान में मरीजों के ठीक होने की दर 96.55 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में जो एक्टिव मरीज हैं उनमें से 4666 होम आइसोलेशन में हैं। 1245 निजी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे हैं। अन्य सभी सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रदेश में संक्रमण से अब तक 8441 मरीजों की मौत हो चुकी है। मरीजों की मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। मंगलवार को प्रदेश में 146924 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 24741829 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed