फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   72825 teachers recruitment website down

72825 शिक्षक भर्ती: सरकार का 'गंदा खेल' जारी

Wed, 09 Jul 2014 03:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Jul 2014 03:29 AM IST
विज्ञापन
72825 teachers recruitment website down

प्राइमरी स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती पर सरकार का गंदा खेल जारी है। सरकार बार-बार आवेदकों का मजाक बना रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भर्ती के लिए 4 जुलाई को जारी हुई मेरिट लिस्ट अब भी वेबसाइट पर दिख नहीं रही है। जिसे लेकर आवेदक परेशान हैं।

इस मामले को जब मुख्यमंत्री अखिलेश ने संज्ञान में लिया तो पता चला कि साइट पूरी क्षमता के साथ नहीं चल रही थी, लिहाजा ट्रैफिक अधिक होने के कारण बैठ गई।

वेबसाइट न खुलने से भर्ती को लेकर सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, हालांकि ये कहा जा रहा है कि सरकार के पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरा करने का आदेश दिया हैं।

बौखलाए अखिलेश ने दिए निर्देश

72825 teachers recruitment website down

वहीं वेबसाइट न खुलने और भर्ती प्रक्रिया में देरी होने से नाराज सीएम अखिलेश ने अपना गुस्सा सचिव पर उतारा है।

सीएम के निर्देश पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राकेश गर्ग ने इस संबंध में बैठक कर वेबसाइट को पूरी क्षमता से संचालित करने का निर्देश दिया।

प्रमुख सचिव (सीएम) ने एनआईसी व स्टेट टेडा सेंटर के अधिकारियों के साथ बैठक कर जब वजह जाननी चाही तो पता चला कि वेबसाइट सिर्फ 40 फीसदी क्षमता से चलाई जा रही है।

इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अफसरों को पूरी क्षमता से वेबसाइट चलाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दिया जाएगा विवरण

72825 teachers recruitment website down

बैठक में बताया गया कि एससीईआरटी की साइट पर एक्सल फार्मेट में अभ्यर्थियों का जिलावार विवरण उपलब्ध करा दिया गया है।

आवेदक अपनी कंप्यूटर आईडी नोट कर विवरण प्रिंट कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के विवरण संबंधित डायट को भी भेजे गए हैं।

आज (बुधवार) से डायट विवरण अपनी वेबसाइट पर डाल देंगे। जिन जिलों में डायट की वेबसाइट नहीं है वहां जिले के एनआईसी की वेबसाइट पर विवरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

निदेशक एससीईआरटी ने कहा है कि यदि आवेदक अपने विवरण में कोई संशोधन चाहते हैं तो वेबसाइट लिंक एचटीटीपी:// 164.100.181.130 पर अपनी आईडी डाल कर प्रत्यावेदन वेबसाइट से प्रिंट कर लें और फिर 15 जुलाई शाम पांच बजे तक संबंधित डायट में जमा कर दें।

विज्ञापन

मांगा था 12 सप्ताह का वक्त

72825 teachers recruitment website down

उल्लेखनीय है कि शि‌क्षकों की भर्ती के लिए राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से 12 सप्ताह का वक्त मांगा था लेकिन जस्टिस एचएल दत्तू की पीठ ने साफ किया कि यूपी सरकार को प्रक्रिया पूरी करने के लिए सिर्फ आठ हफ्ते तक की मोहलत दी जा सकती है।

इससे ज्यादा समय राज्य सरकार को नहीं दिया जा सकता। हालांकि याचिकाकर्ता शिव कुमार पाठक की ओर से और समय दिए जाने का विरोध किया गया। तर्क दिया गया कि राज्य सरकार जान-बूझकर मामले में देरी कर रही है।

प्रशिक्षु शिक्षकों के चयन के लिए मेरिट जारी हुए सोमवार को चार दिन बीत गए पर बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट का हाल नहीं सुधरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed