फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   72825 teachers recruitment, see whats new

72,825 शिक्षक भर्ती पर जानें, अब नया क्या?

Tue, 22 Jul 2014 06:39 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Jul 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
72825 teachers recruitment, see whats new

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 सहायक प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए प्रत्यावेदन लेने की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गई।

विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर इसके निस्तारण की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

उनके मुताबिक एक आवेदक ने एक-एक जिले में कम से कम दो-दो प्रत्यावेदन दिए हैं। जितना जल्द हो सकेगा मेरिट जारी की जाएगी।

सचिव ने इस संबंध में 24 जुलाई को अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राइमरी स्कूलों में टीईटी मेरिट पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

विज्ञापन

आवेदकों को मिला पर्याप्त समय

72825 teachers recruitment, see whats new

नवंबर 2011 में आए आवेदनों के आधार पर अंतिम वरीयता सूची जारी करते हुए गलती ठीक करने के लिए प्रत्यावेदन मांगे गए थे।

इसके लिए पहले 15 जुलाई तक समय सीमा रखी गई थी। बाद में यह 21 जुलाई कर दी गई।

सचिव कहते हैं कि प्रत्यावेदन देने के लिए आवेदकों को पर्याप्त समय दिया जा चुका है।

डायटों पर लाखों की संख्या में प्रत्यावेदन मिल चुके हैं। अब इसके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जा सके।

सरकार के पास 20 अगस्त तक का वक्‍त

72825 teachers recruitment, see whats new

प्रत्यावेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए 20 अगस्त तक का वक्त दिया था।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने भी विधानसभा में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 72,825 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया 15 से 20 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।

इस संबंध में 27 जून को शासनादेश जारी किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया था कि नियुक्तियों के लिए किसी तरह के अवैधानिक शुल्क की वसूली न करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई अधिकारी अनियमितता करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

30 नवंबर 2011 को मांगे गए थे आवेदन

72825 teachers recruitment, see whats new

बेसिक शिक्षा के प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षक पद पर टीईटी पास बीएड वालों की भर्ती के लिए 30 नवंबर 2011 को शासनादेश जारी करते हुए आवेदन मांगे गए थे।

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद नए सिरे से इन्हीं पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए और कहा गया कि पूर्व में जिन्होंने आवेदन किए हैं वे इसे वापस ले सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नवंबर 2011 में जारी शासनादेश के मुताबिक ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इसलिए जिन्होंने आवेदन वापस लिया था, उन्हें इसमें शामिल होने का मौका दिया गया है। इसके बाद किसी के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed