फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   72,825 teachers recruitment process soon

बड़ा सवाल: कैसे होगी 72,825 शिक्षकों की भर्ती?

Thu, 24 Jul 2014 09:30 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Jul 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
72,825 teachers recruitment process soon

72,825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पूरा करना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसका कारण भारी संख्या में आए प्रत्यावेदनों में आपत्तियों का निपटारा करना है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई तक गलतियों को ठीक करने के लिए मांगे गए आपत्तियों का अंबार डायटों पर लग गया है।

आपत्तियों की संख्या 80 लाख से ऊपर तक आंकी गई है।

सचिव बेसिक शिक्षा ने एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम को निर्देश दिया है कि आपत्तियों का निस्तारण जल्द करा लिया जाए, ताकि अंतिम कटऑफ जारी करने में आसानी हो।
विज्ञापन

चाहिए रिजल्ट की मूल कापी

72,825 teachers recruitment process soon

हालांकि बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की गई 72,825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही पूरी कर लेने की तैयारी है। इसके लिए जल्द ही अंतिम कटऑफ जारी करते हुए प्रमाण पत्रों के मिलान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रमाण पत्रों के मिलान के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से टीईटी-2011 के रिजल्ट की मूल कापी मांगी गई है।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता इस संबंध में बृहस्पतिवार को बैठक भी करेंगे।

ये चाहता है शिक्षा परिषद

72,825 teachers recruitment process soon

उत्तर प्रदेश में पहली बार नवंबर 2011 में टीईटी आयोजित कराई गई। तत्कालीन बसपा सरकार ने टीईटी की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा परिषद को दी थी।

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया बेसिक शिक्षा विभाग कर रहा है। इसलिए वह चाहता है कि अंतिम कटऑफ जारी होने से पहले टीईटी 2011 रिजल्ट की मूल कापी उसके पास आ जाए।

हालांकि, इस संबंध में पूर्व में जब माध्यमिक शिक्षा विभाग से रिजल्ट मांगा गया था, तो उसने बताया कि एससीईआरटी को रिजल्ट दे दिया गया है।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित की समय सीमा

72,825 teachers recruitment process soon

प्रत्यावेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए 20 अगस्त तक का वक्त दिया था।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने भी विधानसभा में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 72,825 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया 15 से 20 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।

इस संबंध में 27 जून को शासनादेश जारी किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया था कि नियुक्तियों के लिए किसी तरह के अवैधानिक शुल्क की वसूली न करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई अधिकारी अनियमितता करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed