{"_id":"5b3bb66b4f1c1b97288b46bd","slug":"71530639979-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मंदिर में मिला प्रापर्टी डीलर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मंदिर में मिला प्रापर्टी डीलर का शव
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार को झल्लेश्वर मंदिर में संदिग्ध हालात में प्रापर्टी डीलर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।। इलाकाई लोग और परिवारीजन युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस पीएम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत की सही वजह सामने आने की बात कह रही है। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
नया पुरवा मजरे कनौली गांव निवासी शमशेर यादव (32) पुत्र रामेश्वर यादव प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। कुचरिया स्थित झल्लेश्वर मंदिर में शमशेर यादव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी से आसपास के लोगों का मौके पर मजमा लग गया। एसओ अशोक त्रिपाठी ने मौके का जायजा लिया। बताया जाता है कि सोमवार की शाम को ही शमशेर मंदिर के पास देखा गया था। उसने मंदिर में बंटे प्रसाद को भी लिया था। शमशेर की मौत से पिता रामेश्वर समेत अन्य परिवारीजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण और परिवारीजन शमशेर की हत्या किए जाने का शक जता रहे हैं। एसओ का कहना है कि शमशेर की मौत कैसे हुई, इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट और परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।