फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4.31 लाख परिवारों का होगा पांच लाख तक मुफ्त इलाज

4.31 लाख परिवारों का होगा पांच लाख तक मुफ्त इलाज

Sun, 27 May 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
4.31 लाख परिवारों का होगा पांच लाख तक मुफ्त इलाज
सीतापुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के चार लाख 31 हजार परिवार लाभान्वित होंगे। इन परिवारों को पांच लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। यह इलाज सरकारी व प्राइवेट दोनों अस्पताल में कही भी इच्छानुसार करा सकते हैं। सरकार सीधे पैसा अस्पताल को मुहैया करा देगी। इसमें 3.92 लाख ग्रामीण व 39 हजार नगर निकाय इलाके के परिवार हैं। ग्रामीण क्षेत्र का सर्वे पूरा हो चुका है, जबकि शहरी इलाकों में यह कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि जुलाई से यह योजना जिले में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। इस योजना के तहत गरीब तबके के लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें गरीब परिवार को पांच लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। अभी तक यह योजना ग्रामीण इलाके के लिए थी। अब इसे शहरी इलाके में भी लागू किया जाएगा। शासन से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाके का सर्वे पूरा कर लिया है। जिसमें 3 लाख 92 हजार 510 परिवार चिन्हित किए गए हैं। अब इनकी डाटा इंट्री चल रही है। वहीं, 11 नगर निकाय के 222 वार्डों में 39280 परिवारों को लाभ दिया जाएगा। इनके सर्वे का वार्डवार काम चल रहा है। तीन जून तक यह भी पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद ऑनलाइन इंट्री की जाएगी। जुलाई से यह योजना जिले में लागू होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


पांच सदस्यों को मिलेगा लाभ
आयुष्मान भारत योजना में परिवार शामिल किए गए हैं। एक परिवार में चार से पांच सदस्यों को माना गया है। अगर किसी एक सदस्य को कोई बीमारी हो जाती है तो उसको पांच लाख तक के स्वास्थ्य बीमा की गारंटी रहेगी। यह बीमा केवल एक साल का होगा। अगर कोई यह पूरी रकम एक साल में खर्च कर लेता है तो अगले वर्ष फिर से उसे पांच लाख की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार करेगी पैसे की भरपाई
बीमारी पर जितना पैसा खर्च किया जाएगा, उसकी सीधे भरपाई सरकार करेगी। जिस अस्पताल में आप इलाज करा रहे होंगे, वहां पर आप अपना इस योजना का कार्ड दिखाएंगे। उसके बाद सरकार सीधे अस्पताल को पैसा देगी। पीड़ित को दवाई पर खर्च होनी रकम नहीं मिलेगी।

दिल से दिमाग तक का है इलाज
इस योजना में करीब 150 गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है। इसमें दिल से लेकर दिमाग तक की बीमारी शामिल हैं। इसमें करीब डेढ़ लाख तक की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा दवाओं पर खर्च किया जाएगा। इससे उन परिवारों को अधिक लाभ मिलेगा, जो आर्थिक कारणों से इलाज नहीं करा पाते थे।


चल रहा है सर्वे
आयुष्मान योजना के तहत ग्रामीण इलाके का सर्वे पूरा हो गया है। शहरी क्षेत्र का सर्वे चल रहा है। जल्द ही यह भी पूरा कर लिया जाएगा। जिलेवासियों को शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा।
डॉ. आरके नैय्यर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed