फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बदमाशों ने चार घरों में की लूटपाट

बदमाशों ने चार घरों में की लूटपाट

Thu, 24 May 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने चार घरों में की लूटपाट
मनकापुर (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र के तामापार गांव में बुधवार की रात बदमाशों ने चार घरों पर धावा बोल दिया। छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश परिवारीजनों को कमरों में बंदकर 1.70 लाख रुपये व करीब 12 लाख के जेवर लूट ले गए। जाते समय बदमाशों ने सभी के घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के तामापार गांव के पूर्व प्रधान भगवानदीन मिश्र के मुुताबिक बुधवार की रात को वह परिवारीजनों समेत अपने कमरे में सो रहे थे। उनके बड़े भाई शिवपूजन मिश्र व छोटे भाई विजय कुमार मिश्र का परिवार भी अपने घर में सो रहा था। भगवानदीन का कहना है कि रात करीब दो बजे बदमाश छत के रास्ते से घर में घुसे और सभी लोगों के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। भगवानदीन ने बताया कि बदमाश उनके घर से 48 हजार रुपये, दो सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी कान की बाली, तीन अंगूठी व पांच जोड़ी पायल उठा ले गए। बड़े भाई शिव पूजन मिश्र के घर से करीब 72 हजार रुपये, चार जोड़ी पायल, एक नथुनी, एक जोड़ी झुमकी, हार, बिंदिया, मटरमाला उठा ले गए। छोटे भाई विजय कुमार के घर से दो सोने की चेन, एक जोड़ी बाली, चार अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी व दो जोड़ी पायल बदमाश समेट ले गए। इन तीन घरों से निकलने के बाद बदमाशों ने उनके पड़ोसी रामसेवक मिश्र के घर पर भी धावा बोला। रामसेवक मिश्र के मुताबिक बदमाश उनके घर से चार संदूक व एक अटैची पीछे के रास्ते से उठा ले गए। रामसेवक मिश्र ने बताया कि 50 हजार रुपये, एक सोने का हार, एक बिंदिया, एक सोने का छड़, एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी, पांच जोड़ी पायल, एक करधन, एक मंगलसूत्र, एक नथुनी, एक जंजीर आदि उठा ले गए। रामसेवक ने बताया कि घर के पीछे गन्ने के खेत में सभी संदूक टूटे मिले हैं। पीड़तों के मुताबिक बदमाश चारों घरों से 1.70 लाख की नकदी समेत करीब 12 लाख के जेवर ले गए हैं। इस मामले में भगवानदीन व रामसेवक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मनकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed