फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पारा 43 डिग्री, गर्मी और उमस ने किया बेहाल

पारा 43 डिग्री, गर्मी और उमस ने किया बेहाल

Tue, 22 May 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
पारा 43 डिग्री, गर्मी और उमस ने किया बेहाल
बहराइच। गर्मी और उमस से मंगलवार को तराईवासी बेहाल दिखे। दोपहर में घरों से निकले लोग चिलचिलाती धूप के बीच गर्म हवा से झुलसने को मजबूर रहे।
विज्ञापन


जनजीवन अस्तव्यस्त दिखा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक दो दिन में मौसम में तब्दीली के संकेत दे रहे हैं।

चिलचिलाती धूप लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। मंगलवार सुबह आठ बजे से ही तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ा।

कामकाज के सिलसिले में जो लोग बाहर निकले उन्हें चिलचिलाती धूप के साथ उमस का भी सामना करना पड़ा। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तराई का मौसम पल-पल बदल रहा है।


गर्मी बढ़ी है। इसे ग्लोबल वार्मिंग का भी कारण माना जा सकता है। बहराइच का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर दिशा से हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। उमस भरी गर्मी से सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed