{"_id":"5ada24a14f1c1b84028b5a79","slug":"71524245665-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 उर्वरक व्यवसायियों के लाइसेंस सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 उर्वरक व्यवसायियों के लाइसेंस सस्पेंड
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्र की ओर से जारी आदेश के बावजूद उर्वरक दुकानों पर पीओएस मशीन नहीं लगवाना जिले के 40 व्यवसायियों को भारी पड़ गया। औचक निरीक्षण में मामले का खुलासा होने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने सभी दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड कर जवाब तलब किया है। साथ ही जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर लाइसेंस समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।
खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बीते दिनों केंद्र व प्रदेश सरकार ने उर्वरक की बिक्री पॉइंट ऑफ सेल मशीन से करवाने की योजना बनाई थी। शासन का निर्देश प्राप्त होने के बाद कृषि विभाग ने सभी उर्वरक व्यवसायियों को पत्र भेजकर एक फरवरी से पॉइंट ऑफ सेल मशीन से उर्वरक बिक्री करने का निर्देश देते हुए प्रशिक्षित किया था। प्रशिक्षण के बावजूद मशीन नहीं लगाने की जानकारी मिलने पर पिछले दिनों जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने उर्वरक की दुकानों का औचक निरीक्षण किया तो गौरीगंज तहसील के आठ, मुसाफिरखाना के पांच, अमेठी के 17 तथा तिलोई के दस विक्रेताओं की दुकान पर पीओएस मशीन नहीं लगी मिली। व्यवसायियों की मनमानी से नाराज कृषि अधिकारी ने सभी के दुकानों का अनुबंध पत्र निलंबित करते हुए नोटिस जारी किया है। जिला कृषि अधिकारी ने सभी दुकानदारों को तत्काल दुकान पर पॉइंट ऑफ सेल मशीन लगवाने के साथ 15 दिन में जवाब देने का आदेश दिया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि डेडलाइन में दुकान पर मशीन नहीं लगवाने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में दुकान का लाइसेंस निरस्त कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।