{"_id":"5ab7dd8b4f1c1bbf758b7618","slug":"71521999243-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी...
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। शंख-घड़ियाल की मधुर ध्वनि और ‘जय श्री राम’ के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया। मंदिरों में भक्त ‘भए प्रगट कृपाला दीन दयाला...’ गाते रहे। मंदिरों में प्रभु श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
शहर के आर्यनगर स्थित सीताराम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर के बाहर विशाल मेला लगा। महंत राजेंद्र दास ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में आशीष शास्त्री, अजय भरतिया, मनीष मिश्रा, सुशील अग्रवाल, बलराम शास्त्री व अंकित अग्रवाल आदि व्यवस्था संभाले रहे। दोपहर 12 बजे सीताराम मंदिर तथा हनुमान मंदिरों मे घंटे-घड़ियाल बजने लगे और भक्त ‘भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी...’ गाकर झूमने लगे। श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर महिलाओं ने भजन व सोहर समेत अन्य कई लोक गीत गाया। शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ का भी आयोजन किया गया। भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ हवन-पूजन कर आरती गाकर समूचे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। जीटी रोड पर कैंची पुल के निकट एवं लालबाग चौराहे पर कुछ श्रद्धालुओं ने भक्तों को प्रसाद वितरित करने को स्टॉल लगाए। प्रसाद वितरण देर रात तक चलता रहा।
लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना की। नगर के श्रीराम-जानकी मंदिर, श्री राधा-कृष्ण मंदिर, छन्नूलाल द्वारका प्रसाद मंदिर में प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन व पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। ठीक 12 बजे शंखनाद के साथ प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव उल्लास से मनाया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न मंदिरों में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।