फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन का अपहरण

घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन का अपहरण

Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन का अपहरण
घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन का अपहरण
विज्ञापन


बाराबंकी। घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन का शुक्रवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जाकर भाई को तो छोड़ दिया मगर मासूम बहन को लेकर भाग गए।

बच्चों के नाना ने पुलिस से शिकायत कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि, बच्चों के माता-पिता में विवाद चल रहा है। इसी के चलते पिता ही बच्चे को ले गया है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम किन्हौली का है। यहां के निवासी रामऔतार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उनकी बेटी निधि का पुत्र अभिषेक (9) व चार माह की पुत्री नेहा शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और दोनों बच्चों को अगवा कर ले गए। बताया जा रहा है कि रास्ते में बच्चों के शोर मचाने पर बदमाश डेढ़ुआ गांव के पास अभिषेक को छोड़ गए जबकि उसकी चार माह की बहन नेहा को साथ लेकर चले गए।

बदमाशों के चुंगल से छूटकर घर पहुंचे अभिषेक ने बताया कि, नेहा को कुछ लोग बाइक से उठा ले गए हैं। ये सुनकर परिवारीजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की मगर उनका कुछ पता नहीं चल सका।

मसौली इंस्पेक्टर परशुराम ओझा का कहना है कि, जिस बच्ची का अपहरण हुआ है उसके माता-पिता के बीच आपसी विवाद चल रहा है। लगता है कि, पिता ही बेटी को लेकर चला गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्चे अभिषेक व नेहा की मां निधि का कुछ समय से अपने पति हरदीप निवासी मेहंदीपुर से विवाद चल रहा है। इसके चलते निधि दोनों बच्चों के साथ होली पर अपने मायके में पिता के घर किन्हौली आई थी और तभी से यहीं है।

बताया जा रहा है कि, विवाद के चलते शायद पिता ही बेटी को लेकर गया है। हालांकि पुलिस जांच में ही ये बातें सामने आ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed