{"_id":"5a6cacf24f1c1ba3268b6b96","slug":"71517071602-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का दावा, सभी स्टूडेंट्स को मिले स्वेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का दावा, सभी स्टूडेंट्स को मिले स्वेटर
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों को स्वेटर बंटने के बाद ही स्वेटर पहनने का प्रण लिया था। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को स्वेटर मिलने का दावा किया। इसके बाद उन्हें स्वेटर पहनाया गया।
प्रदेश सरकार ने ठंड से बचने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को स्वेटर मुहैया कराने की घोषणा की थी। बजट के अभाव में स्वेटर का वितरण नहीं हो पा रहा था। इस पर अनुपमा जायसवाल ने प्रण लिया था कि जब तक बच्चों को स्वेटर नहीं मिल जाते वे गर्म कपड़े नहीं पहनेंगी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कार्यक्रम में उन्होंने शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को स्वेटर मिलने का दावा किया।
इस मौके पर मौजूद सिद्धनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, महंत रवि गिरि व आईएमए की अध्यक्ष सगुणा वर्मा ने राज्यमंत्री को स्वेटर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वेटर पहना। इस मौके पर लोगों ने प्रण पूरा होने पर बधाइयां भी दी।