{"_id":"5a539cd94f1c1b10788b7241","slug":"71515429081-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह में शुरू होगा राम मंदिर निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह में शुरू होगा राम मंदिर निर्माण
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। मणिरामदास छावनी अयोध्या के महंत व रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि अयोध्या में छह माह के अंदर भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
केंद्र व राज्य सरकार को स्पष्ट जनादेश मंदिर निर्माण के कारण ही मिला है। महंत नृत्य गोपाल दास पयागपुर स्थित हनुमत सेवा आश्रम में भागवत कथा के लिए पहुंचे हैं। सोमवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने ये बातें कहीं।
महंत नृत्य गोपाल दास से सवाल हुआ कि मंदिर आपसी सहमति या कोर्ट के आदेश पर बनेगा, इस पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का वे सम्मान करते हैं।
योगी और मोदी मिलकर संविधान में संशोधन कर मंदिर निर्माण कराएंगे। इसमें कोई अड़चन आती है, तो संत समाज उस समस्या को दूर कर लेगा।
कार्यक्रम में आश्रम के महंत अवधेश दास शास्त्री, जुगुल किशोर पांडेय, रामजी शास्त्री, संदीप शास्त्री, शिवमंगल सिंह, मनोज सोनी आदि मौजूद रहे।