{"_id":"594ff4324f1c1bc0648b46d2","slug":"71498412082-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो कार्यक्रम का बनाएं माइक्रो प्लान
बहराइच। डीएम की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें मिशन इंद्रधनुष के तृतीय चरण, दो जुलाई से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य पोषण माह और 28 जून से शुरू होने वाले सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के संबंध में चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को 27 जून तक पल्स पोलियो कार्यक्रम का माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश दिया।
मिशन इंद्र धनुष के तृतीय चरण की समीक्षा बैठक विकास भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम अजयदीप सिंह ने की। बैठक के दौरान पाया गया कि पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों का प्रतिशत लगातार हर चरण में गिरता जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने कार्यक्रम का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान अपडेट ड्यू लिस्ट का प्रतिशत अच्छा न होने पर फखरपुर, चित्तौरा और जरवल के एमओआईसी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर इसे अपडेट कर लिया जाय। बैठक में एसएमओ डॉ. पराग राठौड़ ने बताया गया कि नवाबगंज व फखरपुर में निरीक्षण के दौरान बच्चों के कार्ड नहीं पाये जा रहे हैं। बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के धन को गांव की साफ.-सफाई, फॉगिंग व वजन मशीन पर व्यय किया जाए। जिलाधिकारी ने सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम को चलाकर बाल मृत्यु दर को रोकने की बात कही। बैठक में सीडीओ राकेश कुमार, सीएमओ डॉ. अरुण लाल, सीएमएस डॉ. डीके सिंह, मधु गैरोला, बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह, डीआईओ अजीत चंद्रा, डीपीओ सुनील श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।