फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   71 couples resolved to live and die together

Lucknow News: एक दूजे के हुए 71 जोड़े , साथ जीने का लिया संकल्प

Mon, 03 Feb 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
71 couples resolved to live and die together
विवाह के लिए तैयार वधुएं।
लखनऊ। राठौर क्षत्रीय सभा ने वसंत पंचमी पर लक्ष्मण मेला मैदान व छठ पूजास्थल पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। सभा अध्यक्ष कर्नल राजेश राठौर ने बताया कि इस मौके पर 50 जोड़े एक-दूजे के हुए। मुख्य अतिथि राठौर तीर्थस्थल के संयोजक आरएन राठौर ने कहा कि समाज के कल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

इधर, श्री दुर्गा जी मंदिर धर्म जागरण व सेवा समिति की ओर से 72वां कल्याण मंडप कार्यक्रम ऐशबाग रामलीला मैदान में रविवार को हुआ। इस दौरान अलग-अलग वर्गों की 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। विवाह से पहले श्री दुर्गा जी मंदिर शास्त्री नगर से 21 वर गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर रकाबगंज, नेहरू क्राॅस, वर्मा स्टाॅप कोयला मंडी होते हुए ऐशबाग रामलीला मैदान पहुंचे। अयोध्या के महंत रामशरण दास महाराज ने सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। ताराचंद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला, विजय अवस्थी, विनोद अस्थाना, राम नरेश मिश्रा इस विवाह कार्यक्रम के साक्षी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed