फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   70-year-old woman raped after having cloth stuffed in her mouth

Lucknow News: मुंह में कपड़ा ठूंसकर 70 साल की महिला से दुष्कर्म

Wed, 15 Jul 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 15 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
70-year-old woman raped after having cloth stuffed in her mouth
प्रतीकात्मक।
बख्शी का तालाब। इटौंजा के एक गांव में सोमवार शाम करीब सात बजे शौच के लिए घर से निकली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध पर आरोपी ने महिला की पिटाई की और शोर मचाने से रोकने के लिए उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने शक के आधार पर ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बुजुर्ग महिला सीतापुर हाईवे किनारे स्थित गांव में बेटे, बहू और पोते-पोती के साथ रहती है। बेटे के अनुसार, शाम को उनकी मां शौच के लिए घर से निकली थीं। हाईवे के पास पहुंचने पर युवक ने उन्हें पकड़ लिया और झाड़ियों में घसीट ले गया। विरोध पर आरोपी ने उन्हें पीटा और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन

तलाश के लिए निकले परिजन तो घायल मिली वृद्धा
काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उनकी तलाश में निकले। घायल अवस्था में घर लौट रही महिला ने पूरी घटना बताई। इस बीच वह घायल अवस्था में घिसटती हुई घर की तरफ आते हुए नजर आई। उन्होंने पूरी घटना परिजनों को बताई। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास कई शराब के ठेके हैं। रात को कई ट्रक चालक वहां आकर रुकते हैं और शराब पीते हैं। इंस्पेक्टर सोबरन सिंह के अनुसार, आशंका है कि बुजुर्ग महिला के साथ शराब के नशे में किसी ट्रक चालक ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शक के आधार पर एक ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed