{"_id":"671b8e30973612bdc9089135","slug":"70-thousand-cheated-in-the-name-of-job-in-singapore-lucknow-news-c-13-lko1070-927651-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिंगापुर में नौकरी के नाम पर 70 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिंगापुर में नौकरी के नाम पर 70 हजार ठगे
Fri, 25 Oct 2024 05:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 25 Oct 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला ने दो लोगों से 70 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने पीड़ितों को फर्जी वीजा और टिकट देकर दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया था। पीड़ित ने मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है।
मदेयगंज निवासी रेहान अहमद के मुताबिक रिश्तेदार मो. अजहर पेशे से नाई है। उसकी पहचान मड़ियांव आईआईएम रोड निवासी फलक हुसैन से थी, जिनके घर अजहर बात काटने जाता था। फलक ने सिंगापुर की कंपनी में 70 लोगों की नौकरी निकलने की बात बताई। कहा कि 85 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। बात बनने पर 70 हजार रुपये लेकर फलक ने दोनों को ऑस्ट्रिया का फर्जी वीजा व एयर टिकट थमा दिया। दस सितंबर को दोनों दिल्ली पहुंचे, पर उनको यात्रा से संबंधित पेपर नहीं मिले। एक हफ्ते तक वहां रुके रहे। इस दौरान फलक ने फोन नहीं उठाया। परेशान होकर दोनों लौट आए। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर वह टालमटोल करने लगी।